अयोध्या प्रभु श्रीराम जी नगरी, जो प्राचीन काल से ही हिन्दू सनातनियों के मध्य आस्था का प्रमुख केंद्र रहा हैं।
क्या आप अयोध्या जी का दर्शन कर चुके हैं? मेरा मतलब साफ है कि क्या आप अयोध्या की पावन भूमि की यात्रा कर चुके हैं?, नही तो आज आपका सोलो यात्री अयोध्या पहुँचने के सबसे सरल मार्ग और सस्ता तरीका बताने जा रहा हैं।
आशा करता हूँ कि यह लेख आपके बहुत काम का होगा और आप इसका अच्छे से अवलोकन करके अपनी यात्रा सुखद और मंगल बना पायेंगे।
अयोध्या की स्थिति
उत्तर प्रदेश के अयोध्या मण्डल (पुराना नाम- फैज़ाबाद मण्डल) में स्थित अयोध्या जिले (पुराना नाम- फैज़ाबाद जिला) का एक प्राचीन नगर और पौराणिक नगर के नाम से सरयू नदी के तट पर बसा एक प्राचीन नगर हैं।
आज अयोध्या देश ही नही अपितु पूरे संसार में अपनी दिव्य और अलौकिक छँटा बिखेर रहा हैं। आज वर्तमान में हर एक सनातनी जो प्रभु श्रीराम में अटूट श्रद्धा रखता हैं वह अपनें शक्ति और सामर्थ्य के साथ एक बार ही नही कई बार अयोध्या जा कर अपने रामलला के दर्शन करना चाहता हैं।
मंदिर में दर्शन करने के लिए आप हमारे लेख- "श्री राम जन्मभूमि मन्दिर, अयोध्या दर्शन करने जाने वालों के लिए ध्यान देने वाली बातें" का एक बार अवलोकन जरूर करें क्योंकि आपको दर्शन सम्बंधित कोई भी परेशानी न हो इसलिए इस लेख के माध्यम से आपको छोटे से बड़े सभी प्रकार की जानकारी आपको बताई हैं।
अयोध्या कैसे पहुँचे
आप अयोध्या किसी भी साधन का प्रयोग करके आसानी से पहुँच सकते हैं। आप अपने दो पहिया वाहनों के द्वारा या निजी साधन से, टैक्सी बुक करके, बस से, ट्रेन से या फिर हवाई जहाज से जा सकते हैं।

वैसे मैं आपको यहाँ तीन प्रमुख साधन के द्वारा पहुँचने के तरीके पर चर्चा करूँगा, जिसमें-
रेल मार्ग
यह आपको सबसे किफायती और आरामदायक यात्रा में शामिल हैं। आप भारत के किसी भी शहर के रहने वाले हैं, आपको सीधे ट्रेन की सुविधा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लिए मिल जायेगी और यदि न मिले तो कम से कम लखनऊ सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं।
आप लखनऊ पहुँच कर अपने समयानुसार ट्रेन से अयोध्या धाम जा सकते हैं। आप ट्रेन की सम्पूर्ण जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से या मोबाइल ऐप के जरिये सटीक और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से श्री रामजन्म भूमि की दूरी मात्र 1.5 Km की हैं। आप स्टेशन के बाहर जब निकलेंगे तो आपको पूरे नगर के लिए टैम्पू और टोटो (बैटरी रिक्शा) मिल जायेगा।
सड़क मार्ग
आप अपने गृह नगर से रोडवेज़ बस (सरकारी बस) के द्वारा, प्राइवेट बस सर्विस, निजी साधन, टैक्सी बुक कर के भी आप अयोध्या आसानी से पहुँच सकते हैं।
अयोध्या में सरकारी बस डिपो (UPSRTC) आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बना एक डिपो हैं, जहाँ पर उत्तर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों से डायरेक्ट बस की सुविधा हैं।
इसके साथ ही साथ बगल के राज्यों जैसे कि उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा इत्यादि के साथ ही साथ भारत के पड़ोसी देश नेपाल के भी कुछ नगरों से सीधे बस सेवा से आप आसानी से अयोध्या पहुँच सकते हैं।
सरकारी बस स्टैंड से श्री रामजन्म भूमि मंदिर की दूरी मात्र 4 Km की हैं, जिसे आप टोटो, टैम्पू से आसानी से पहुँच सकते हैं।
बस की सेवा आपको साधारण और A/C बस सेवा जैसी सुविधा देखने को मिलेगी। यदि रुपये की बात करें तो आपको पता ही है कि जैसी सुविधा आप लेना चाहते हैं, तो वैसा ही खर्च करना पड़ेगा।
अपने निजी साधन या प्राइवेट बस या टैक्सी बुक करके यदि जाना चाहते हो तो उसके लिए भी जगह-जगह पर कई स्टैंड यानी पार्किंग स्थल बनाये गये हैं, जहाँ पर आप अपने व्हीकल को पार्क कर सकते हैं।
वायु मार्ग
अयोध्या का अपना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं, जिसे "महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा" के नाम से जानते हैं। हवाई अड्डे से श्री रामलला जन्म भूमि मंदिर की दूरी लगभग 11 से 12 Km की हैं, जहाँ से आप टैक्सी और टैम्पू की सहायता से आराम से मन्दिर पहुँच सकते हैं।
अभी इस हवाई अड्डे से प्रमुख स्थानों के लिए ही सेवा उपलब्ध हैं, आगे इसे सभी प्रमुख नगरों और अनेक देशों से जोड़ दिया जायेगा।
अयोध्या से दूसरा नजदीकी हवाई अड्डा लखनऊ का "चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा" हैं, जहाँ पर आ कर के भी टैक्सी, बस या ट्रेन के माध्यम से अयोध्या आसानी से पहुँच सकते हैं।
लखनऊ हवाई अड्डा से अयोध्या धाम की दूरी लगभग 165 Km की हैं। लखनऊ के लिए देश और अनेक विदेश से सीधी सेवा मिल जायेगी।
मैंने अयोध्या धाम पर हर तरीके से लेख दिया हुआ हैं हिंदी में आप साइट के होम पेज पर जा कर विजिट कर सकते हैं।
वैसे मैंने केवल मन्दिर यानी श्री रामजन्म भूमि पर अलग से एक लेख बनाया हैं, वहाँ से आप मन्दिर से जुड़ी हर छोटी से बड़ी बात जान सकते हैं।
प्रमुख धार्मिक नगरों से अयोध्या की दूरी
- हरिद्वार से- 669 Km
- ऋषिकेश से- 685 Km
- बद्रीनाथ धाम से- 821 Km
- केदारनाथ धाम से- 915 Km
- लखनऊ से- 135 Km
- मथुरा से- 549 Km
- वाराणसी से- 219 Km
- गाज़ीपुर से- 253 Km
- चित्रकूट से- 266 Km
- प्रयागराज से- 168 Km
- मधुबनी से- 486 Km
- पटना से- 412 Km
- मुंडेश्वरी धाम से- 307 Km
- रजरप्पा से- 641 Km
- देवघर से- 653 Km
- हावड़ा से- 914 Km
अयोध्या में कम खर्च में रुकने के स्थान
आप अयोध्या में वैसे तो अपने बजट के अनुरूप रुकने के लिए महंगे और सस्ते होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, होम-स्टे इत्यादि का चुनाव कर सकते हैं, परन्तु कम से कम खर्च में यदि आपको रुकना हो तो निम्नलिखित धर्मशाला तथा होटलों में आप रुकने के उद्देश्य से जा सकते हैं-
- बरनवाल धर्मशाला
- गुप्ता गेस्ट हाउस
- कृष्णा गेस्ट हाउस
- गोकुल भवन
- सरयू भवन नयाघाट
- विलास होटल
- वैदेही मानस भवन
- बिड़ला धर्मशाला
- मानस भवन रामघाट
- श्रीराम बल्लभकुंज जानकीघाट
- रामानंद धर्मशाला राम की पौड़ी
- जानकी महल धर्मशाला, हनुमानबाग
उपर में वर्णित लगभग सभी स्थानों पर जो सभी धार्मिक स्थलों की श्रेणी में आते हैं पर मैंने अलग- अलग विस्तृत जानकारी वाला लेख बनाया हुआ हैं। आप सभी को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए और यह लेख आपको कैसा लगा? हमें कमेंट्स करके जरूर बताये।
नोट- सावधान हो कर पूरी जानकारी के साथ तथा पूरी छानबीन के बाद ही अयोध्या में धर्मशाला की बुकिंग करें।
मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि अयोध्या जब से तीर्थ स्थल के रूप ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं के द्वारा विजिट किया जा रहा हैं, तो रुकने के लिए होटल, धर्मशाला की जानकारी अधिकतर लोग ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसी लिंक या कांटेक्ट नम्बर पर जा कर बात करते हैं और उनके द्वारा कुछ धनराशि जमा कराने की बात की जाती हैं।
आप ऐसे लिंक या कांटेक्ट नम्बर से बचे क्योंकि आप पैसा तो जमा कर देंगे लेकिन मौके पर जाते ही आपको बुकिंग नही मिलेगी।
कैसे बचें इस ठगी से?
पहली बात की जिस धर्मशाला में रुकना हो तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करिये। जरूरी नही की सभी धर्मशाला की अपनी वेबसाइट हो ही।
तो आप सावधान हो जाइये उस धर्मशाला से सम्बंधित कोई भी वेबसाइट जो दिखने में ओरिजिनल लगे उसके चक्कर मे मत पड़िये।
यदि कोई सेलेक्ट कर भी लेते है धर्मशाला और उसके व्हाट्सएप से बात भी होती है तथा पैसे की डिमांड की जाती है रूम बुकिंग को लेकर तो आप उनके भेजे हुए एकाउंट नम्बर या QR स्कैन को सर्च करें कि क्या यह उस धर्मशाला के नाम पर हैं।
यदि है तो बात बन सकती हैं नही तो यदि वह डिटेल किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर हो सावधान हो जाये यह सही लिंक नही हैं जहाँ पर आपको बुकिंग के पैसे भेजने हैं।
धर्मशाला और होटल कैसे बुक करें?
ध्यान दे कि कई भारतीय ट्रैवेल कंपनियों के माध्यम से होटल बुक कर सकते हैं और धर्मशाला तो आप जाकर के ही बुक करें।
मेरी राय में आप अयोध्या जा कर ही रूम बुक करें खास तौर से किसी भी धर्मशाला में नही तो ट्रैवेल कंपनियों के माध्यम से आप होटल बुक कर सकते हैं।
धन्यवाद,
यात्रा का अनुभव साझा करें