रिवर राफ्टिंग एक अतिलुभावन और रोमांचकारी मनोरंजन से परिपूर्ण गतिविधि हैं। रिवर राफ्टिंग अन्य जोखिम और रोमांचकारी खेल जैसे पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग की तरह ही एक रोमांचक खेल है। हाँ, इतना जरूर कहेंगे कि यह खेल जोखिम पूर्ण होता हैं।
परंतु खेल के रूप में और एक्सपर्ट के दिशा निर्देशन में इसे अत्यंत रुचिकर तथा अद्धभुत बनाया जा सकता हैं।
तो चलिए फिर आज के इस लेख में इस पर विस्तृत चर्चा किया जाये वह भी आपके मनपसन्द भाषा हिंदी में तथा अपने चहेते सोलो यात्री सूर्य प्रकाश के साथ।
राफ्टिंग (River Rafting) क्या हैं?
राफ्टिंग शब्द वस्तुतः "राफ्ट(Raft)" से बना हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ 'बेड़ा या रबड़ की नाव' हैं। यह नदी में किया जाने वाला एक अद्धभुत खेल हैं, जो एक्सपर्ट ट्रेनर के साथ किया जाता हैं।
यदि आप तैराकी जानते हैं स्वयं राफ्टिंग करने की ट्रेनिंग ले रखे हैं, तो सच मानिये इस खेल रूपी एक्टिविटी के जरिये आप खूब एन्जॉय करेंगे।
यह साहस से तथा जोखिम से भरा मनोरंजन खेल लगभग 1960 के दशक में चर्चा में आया। 1980-85 में इसे भारत में भी कई जगह पहचान मिल गई। आज अपने देश के कई हिस्सों में राफ्टिंग करना प्रसिद्ध हो गया हैं।
इस खेल में तैराक (राफ्टर) अपने शरीर पर हल्के कपड़े के साथ जीवन रक्षक जैकेट पहन कर अपने बेड़े के साथ निकल पड़ता है। या तो अकेले या फिर कई लोगो के साथ ग्रुप में राफ्टिंग करता हैं।

राफ्टिंग में एक ऐसे जगह का चुनाव करते हैं जहाँ पर नदी में पानी कम गहरा हो और हल्के रबड़ से बने नौका जिसमें हवा भरी गई होती है, को एक अस्थायी प्लेटफॉर्म रूपी स्थान से अपनी राफ्टिंग की यात्रा शुरू करके कुछ दूरी पर लगभग 2 से 3 किलोमीटर की दूरी या इससे अधिक दूरी को तय करते हुये पुनः एक प्लेटफार्म जैसे बने हुये स्थान पर उतर जाता हैं।
सच पूछिये वह क्षण अद्धभुत होता हैं, जब नदी के पानी के साथ, लहरों के साथ सुर से सुर और ताल से ताल मिला कर चलता जाता हैं,
मानो की अब सारी रुकावटों को चीरते हुये हवा से बातें करते हुये अपने मंजिल के तरफ चलें जा रहे हैं। राफ्टिंग के लिए हमेशा कम गहरी नदी या ऐसा स्थान का चुनाव करते हैं कि जहाँ पर नदी की गहराई कम हो।
राफ्टिंग करने का शुल्क
भारत में राफ्टिंग करने का चार्ज कोई फिक्स यानी निश्चित नही हैं। प्रत्येक जगह का अपना अलग- अलग शुल्क हैं।
आप यह मान लीजिये कि कम से कम 500 रुपये प्रति व्यक्ति से लेकर 1000 रुपया तक चार्ज किया जाता हैं वह भी जब आप ग्रुप में इस खेल को करना चाहते हो। (एक्सपर्ट भी साथ रहेगा)
यदि आप एक नौका को अकेले ले जाना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट या ट्रेनर भी साथ जरूर जायेगा तब यह शुल्क 2000 से 4000 रुपये तक भी चार्ज किया जा सकता है।
नोट- यह चार्ज सीजन के आधार पर और स्थान विशेष के कारण घट- बढ़ भी सकता हैं।
हाँ, इतना जरूर हैं कि मौके पर पहुँच कर इस रेट में मोल- भाव जरूर कर सकते हैं क्योंकि इस खेल को कराने वाले कई लुभावने आफर भी देते रहते हैं।
भारत में राफ्टिंग के स्थान
भारत में रिवर राफ्टिंग कुछ पहाड़ी क्षेत्रो में किया जाता है। जहाँ पर टूरिस्ट प्लेस होता है और कोई नदी पहाड़ों से निकल कर नीचे की ओर जाती है उन जगहों पर रिवर राफ्टिंग किया जाता है। इन कुछ प्रमुख शहरों के नाम नीचे में बताया गया है।
सिक्किम-दार्जलिंग
सिक्किम राज्य और वेस्ट बंगाल के एक मात्र हिल स्टेशन दार्जलिंग में तीस्ता नदी में भी राफ्टिंग किया जाता हैं। तीस्ता वैली से प्रसिद्ध इस नदी में कई स्थानों पर राफ्टिंग मज़ा लिया जाता हैं।
कुल मिला कर राफ्टिंग के लिये हिमांचल प्रदेश, देव भूमि उत्तराखण्ड, सिक्किम के कुछ स्थान, दक्षिण भारत मे भी तथा पश्चिम भारत के कुंडलिक नदी में भी इस शानदार और अस्मरणीय खेल को किया जाता हैं।
ऋषिकेश
उत्तराखण्ड में योग नगरी के नाम से प्रसिद्ध ऋषिकेश गंगा किनारे बेस शहरों में से एक है। ये शहर हरिद्वार से मात्र 25 Km की दूरी पर स्थित है और यहाँ राफ्टिंग गंगा नदी में किया जाता हैं।
यहाँ गंगा नदी का जल साफ हैं और राफ्टिंग में छोटे- छोटे पथरीले रास्ते मे नदी का पानी टकरा कर इस अदभुत यात्रा में चार चांद लगा देता हैं।
कांगड़ा वैली
हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा में भी राफ्टिंग बहुत प्रसिद्ध हैं। यहाँ की घाटी में नदी की लहरों के साथ राफ्टिंग का मज़ा दुगना हो जाता हैं। रास्ते में कई मोड़दार पत्थरो के साथ आपकी नौका हवा से बात करती हैं।
कुल्लू-मनाली
हिमांचल प्रदेश के कुल्लू में व्यास नदी में भी राफ्टिंग के लिए खास महत्व हैं क्योंकि यहाँ पर भी सैलानी इस रोमांचकारी खेल का लुफ्त उठाने आते हैं।
लद्दाख
लद्दाख में सिंधु नदी पर राफ्टिंग करना अपने आप में एक रोमांच हैं, जो हमेशा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना होता हैं।
कुर्ग
कर्नाटक के कुर्ग में बारापोल नदी में भी सैलानी वर्ष भर राफ्टिंग का मज़ा लेते हैं। यहाँ नदी के रास्ते मंण प्राकृतिक दृश्य मन को मोहने वाले होते हैं। दक्षिण भारत में कुर्ग राफ्टिंग के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं।
पंच प्रयाग
उत्तराखण्ड के पंच प्रयाग यानी रुद्रप्रयाग, कर्ण प्रयाग, विष्णुप्रयाग जैसे स्थानों पर भी अलकनंदा नदी में राफ्टिंग के खेल होते हैं।
असम (अरुणांचल प्रदेश)
भारत के उत्तर- पूर्वी राज्यों में ब्रह्मपुत्र नदी में राफ्टिंग के अच्छे लोकेशन बने हुए हैं, जो प्राकृतिक रूप से सैलानियों को यादगार बना देते हैं।
वैधानिक चेतावनी
यह एक जोखिम भरा खेल हैं, इसलिए इस एक्टिविटी को करने के लिए साथ में एक्सपर्ट ट्रेनर जरूर साथ रखे। यह लेख मात्र आपकी जानकारी के लिए हैं न कि खेल को करने के लिए हैं। आप जब भी इस का लुफ्त उठाना चाहे तो एक्सपर्ट की सहायता जरूर लें।
यात्रा का अनुभव साझा करें