इस लेख में आप जानेंगे कि कम बजट में किस देश की यात्रा कर सकते है अर्थात विदेश घूमने के लिए सबसे सस्ता देश कौन सा है। जब भी विदेश की यात्रा करना हो या फिर घूमने जाना हो तो मन प्रफुल्लित हो जाता हैं, परन्तु जब बात बजट की आती हैं, तो हम पीछे हट जाते हैं।
ऐसे में दिल की ख्वाहिशें दिल में दफन हो जाती हैं। लेकिन मन को तकलीफ़ न दे कर अपनी मंज़िल पर पहुँचा जा सकता हैं कम वह भी कम बजट के साथ।
जी हाँ, दोस्तों मैं आपका अपना सोलो यात्री आज कम बजट में विदेश घूमना पर पूरी चर्चा करूंगा, क्योंकि भारतीय रुपये के तुलना में कुछ देश की मुद्रा सस्ती है, जहाँ पर कम बजट में घूम सकते हैं,
तो चलिए फिर शुरू करते हैं आज का लेख, जिसमें कुछ बाते जरूर से जरूर ध्यान दें
सबसे पहले विदेश घूमने के क्रम में हम भारत वर्ष से नज़दीक के और पड़ोसी देशों में घूमे तो हमारा घूमना भी होगा तथा विदेशी धरती की सैर करने को भी मिलेगा।
विदेश जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)
जब भी विदेश की सैर करना चाहे तो उसके लिए कुछ डॉक्यूमेंट (दस्तावेज) का आपके पास होना बहुत जरूरी हैं, जैसे कि-
- पासपोर्ट
- टूरिस्ट वीसा
- वोटर कार्ड
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
Note- यहाँ आपको बता दें कि भारत से बाहर कुछ देश में घूमने के लिए पासपोर्ट और वीसा की आवश्यकता नही पड़ती हैं, जबकि कुछ देश में ड्राइविंग के लिए आपका भारत का बना ही ड्राइविंग लाइसेंस काम आता हैं।
भारत के नज़दीक कहाँ घूमने जा सकते हैं?
अगर आपको कम पैसे में विदेश अर्थात दूसरे देश की ट्रिप का मजा लेना है तो इसके लिए आप भारत के पड़ोसी देशों की सैर पर जा सकते हैं, जिनके नाम नीचे बताये गएँ हैं।

नेपाल
यह हिन्दू राष्ट्र के साथ ही बौद्ध धर्म की बहुलता हैं, यह भारत का सबसे निकट पड़ोसी देशों में से एक हैं,
जहाँ पर पासपोर्ट, वीसा की जरूरत नही पड़ती हैं। भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस भी मान्य हैं।
यहाँ भारतीय रुपया, नेपाली रुपया के मुकाबले मजबूत हैं। इस देश में उत्तर प्रदेश और बिहार के रास्ते सड़क मार्ग से जाया जा सकता हैं।
बिहार के मधुबनी जिला के जयनगर रेलवे स्टेशन से नेपाल के जनकपुर तक ट्रेन से भी सफर कर सकते हैं। इस देश में घूमने के लिए लुम्बनी, जनकपुर सीता धाम, धनुषा, काठमांडू में कई स्थान जैसे पशुपतिनाथ, नीलकंठ मन्दिर, मनोकामना मन्दिर के साथ ही पोखरा भी घूम सकते हैं।
श्रीलंका
समुंद्रीय सीमा भारत के साथ बनाने वाला यह देश भारत के सबसे निकट हैं। यह एक बौद्धिस्ट देश में शुमार हैं। यहाँ की राजधानी कोलंबो तथा नया राजधानी श्री जयवर्धनेपुर कोट हैं।
इस देश का सम्बंध भारत से काफी पुराना हैं क्योंकि इसका उल्लेख रामायण में मिलता हैं क्योंकि रावण की राजधानी लंका थी।
यहाँ घूमने के लिए अशोक वाटिका, रावण वाटर फॉल, अनेक बौद्ध मठ, बौद्धिस्ट मन्दिर बने हुए हैं। यहाँ अनेक प्राकृतिक समुन्द्र तट सैलानियों को आकर्षित करते हैं।
भूटान
भूटान की राजधानी थिम्फु सुंदर पहाड़ियों और घाटियों तथा मोनेस्ट्री के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। यहाँ का छोटा शहर पारो, पारो की घाटी, पुनाखा, फोबजिखा घाटी, बुमथांग, फूंटशोलिंग, जकर घूमने के बहुत अच्छे विकल्प हैं।
बांग्लादेश
बांग्लादेश की राजधानी ढाका हैं, जो सांस्कृतिक धरोहरों में स्थान रखता हैं। यहाँ हज़ारों साल पुराना मंगत राय के द्वारा बनवाया हुआ प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहाँ हिन्दू सैलानी दर्शन करने के लिए प्रतिवर्ष आते हैं।
इसके अलावा लालबाग का किला, चर्च, म्यूज़ियम और कई मस्जिद बने हुये हैं, जो घूमने के लिए जाने जाते हैं।
म्यामांर - बर्मा
यह भारत का सुंदर पड़ोसी देश हैं। जहाँ पर यंगून मुख्य शहर हैं, यही पर विश्व प्रसिद्ध गोल्डन पैगोडा स्थित हैं। यही पर बहादुर शाह जफर जो अंतिम मुग़ल बादशाह थे, इन्ही की समाधि भी बनी हुई हैं। इसके अलावा मठ, इनले झील, बड़े- बड़े बाग यहाँ के खूबसूरती में चार चांद लगा देता हैं।
इंडोनेशिया
यहाँ की राजधानी जकार्ता हैं, जो सबसे व्यस्त भीड़- भाड़ वाला शहर हैं लेकिन शॉपिंग करने और घूमने के लिये यह शहर बेस्ट ऑप्शन हैं।
यह देश कई हज़ारों द्वीपसमूह पर बसा हुआ हैं। यहाँ पर कई विभिन्न भाषाएँ बोली जाती हैं। बाली यहाँ का सबसे सुंदर द्वीप माना जाता हैं, जहाँ पर प्रत्येक सैलानियों का जाना सपना होता हैं।
यह प्राकृतिक और सुंदर तटों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। तजूंग पूटिंग राष्ट्रीय पार्क,सुमात्रा द्वीप पर टोबा झील, जावा द्वीप इत्यादि भी घूमने लायक बहुत ही अच्छा विकल्प हैं।
सिंगापुर
यहाँ पर घूमने के बहुत ही अच्छे विकल्प हैं, जिसमें सबसे प्रसिद्ध रूप से यूनिवर्सल स्टूडियो, चिड़ियाघर (Zoo), सैंटोसा और चांगी बीच के साथ ही चाइना टाउन जैसे स्थान हैं।
थाईलैंड
यहाँ की राजधानी बैंकांक बहुत ही मौज- मस्ती और फन वाली जगह हैं। वैसे थाईलैंड के रेस्टोरेंट बार, नाईट क्लब बहुत मिलेंगे। इसके अलावा चियांग माई, फुकेट, नाखोन पुथोम प्रमुख रूप से घूमने वाले शहर और स्थान हैं।
पट्टाया बीच यहाँ का प्रसिद्ध द्वीप हैं, जहाँ सैलानी अच्छा ख़ासा एन्जॉय करते हैं। यहाँ का इरावान वाटर फॉल सौंदर्य का दूसरा नाम हैं।
इसके अलावा भी आप भारत से कम बजट में मारिसस, लाओस, मलेशिया जैसे देशों की यात्रा कर सकते हैं। आप को सभी देशों में रुकने के लिए होटल, खाने- पीने के लिए भारतीय व्यंजन वाले रेस्टोरेंट मिल जाएंगे।
आज फिलहाल यही तक का सफर हैं, आगे फिर किसी अन्य लेख में आपके समक्ष उपस्थित होंगे।
यात्रा का अनुभव साझा करें