आज के इस लेख में हम कहीं घूमने नहीं जा रहे बल्कि इस लेख के माध्यम से इंडिया करेंसी वैल्यू इन वर्ल्ड लिस्ट के बारे में बता रहे हैं और आपके लिए सबसे सस्ती विदेश यात्रा किस देश की होगी आप ये भी जानेंगे।
इंडियन करेंसी वैल्यू इन वर्ल्ड list
मनोरंजन, सैर-सपाटा, खरीदारी में, घूमने-फिरने इत्यादि के लिए सबसे बड़ी भूमिका जिस भी देश में जो मुद्रा (Currency) का चलन होता हैं, उस पर निर्भर करता हैं।
आप सभी यह जरूर जानते हैं कि विश्व में जितने भी देश हैं उनके मुद्रा का मान अन्य दूसरे देशों की तुलना में हमेशा कम या ज्यादा होता हैं।
वैश्विक स्तर पर सभी देश अमेरिका की मुद्रा डॉलर से तुलना करते हैं और इसी से आर्थिक विकास या एक लाइन में कहे कि अर्थव्यवस्था का विकास निर्भर करता हैं।
और आर्थिक रूप से कोई देश तभी सुदृढ़ तथा मजबूत हो सकता हैं, जब बाहरी व्यक्ति (किसी अन्य देश का) आ कर किसी भी देश में अपने यहाँ की मुद्रा को खर्च करें।
मुद्रा खर्च करने के लिए बहुत से साधन हैं, हम यहाँ पर केवल पर्यटन की बात करेंगे, जैसे कि- जब भी हम भारतीय किसी दूसरे देश में घूमने, सैर-सपाटा, खरीदारी या मनोरंजन के लिए जाते हैं तो-
- किसी भी सुविधा के लिए किसी देश में ज्यादा खर्च करना पड़ता हैं। या फिर-
- कुछ देश में कम खर्च कर के ज्यादा सुविधाएं प्राप्त कर लेता हैं।
इन दोनों ही कंडीशन में मुद्रा खर्च करना जरूरी हैं, परन्तु कम खर्च करके ज्यादा मिले तो हमारा बजट नही गड़बड़ायेगा और कुछ मुद्रा बचा भी लेंगे तो यह व्यवस्था किसी भी अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत व्यवस्था मानी जाती हैं।
आज का लेख मेरा इसी विषय वस्तु पर हैं कि यदि बजट कम हो और उसमें विदेश की सैर करना चाहें तो क्या ऐसा भी कोई देश हैं, जहाँ की मुद्रा का मूल्य (क्रय शक्ति) हमारे देश की मुद्रा के तुलना में कम हो?
इससे एक फायदा ज़बरदस्त होता हैं कि कम पैसे में विदेश भ्रमण का मौका मिल जाता हैं और आपका बजट भी नही गड़बड़ायेगा तथा साथ में खरीदारी भी कर लेंगे तथा अंत में जब वापस आएंगे तो कुछ पैसे भी बचा सकते हैं।
एक घूमने वाले को (पर्यटकों को) इससे बढ़ कर और क्या चाहिए।
तो चलिये फिर आज का लेख शुरू करते हैं क्योंकि आज कही घूमना नही हैं केवल जानकारी लेना है कि-
यदि भविष्य में कभी-भी किसी दूसरे देश की यात्रा पर जाये या किसी देश का चुनाव करें? ताकि कम खर्च में पूरी यात्रा को सुविधा के साथ मनोरंजन से पूर्ण, घूमते हुए पूरी कर सकें।
ऐसी स्थिति में पर्यटन को बहुत ही प्रोत्साहन मिलता हैं और जीवन में विदेश घूमने का मौका भी मिलता हैं।
भारत की मुद्रा के तुलना में अन्य देश की मुद्रा का मूल्य, जो कि कम हैं-
नेपाल की करेंसी इंडिया की तुलना में
भारत देश का 1 रुपया, नेपाली रुपया के 1.60 रुपया के बराबर हैं। अर्थात यदि आप नेपाल में कोई भी सुविधा पर 160 नेपाली रुपया खर्च करते हैं, तो भारतीय रुपया में इस का मूल्य केवल 100 भारतीय रुपया ही होगा।
हैं न! कमाल की बात, तो जाहिर हैं कि आप का बजट कम खर्च होगा और सुविधा ज्यादा मिलेगा।
नेपाल देश प्राकृतिक सौंदर्य, हिमालय की विस्तृत श्रृंखला के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।
यहाँ राजधानी काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, लेते हुए विष्णु जी का मंदिर, पोखरा, मनोकामना मन्दिर (रोप-वे से चढ़ाई कर के पहाड़ी पर) के साथ ही जनकपुर (सीता माता जन्म स्थान) इत्यादि प्रसिद्ध हैं।
आप नेपाल को खूब एन्जॉय करेंगे और साथ ही साथ नेपाल, भारत का मित्र देश भी हैं, तो यहाँ आकर आप अंजान नही रहेंगे।
भारत का ₹1 श्रीलंका में कितना होगा
भारत का रुपया, श्रीलंकाई रुपया के मुकाबले मजबूत हैं। यानी कि भारत का 1 रुपया 2.70 या 3 श्रीलंकाई रुपया के बराबर हैं।
हैं न कमाल की बात तो आप कब श्रीलंका की सैर पर जा रहे हैं हमें कमेंट्स कर बताइयेगा जरूर से।
वैसे श्रीलंका प्राकृतिक रूप से और पौराणिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण देश हैं। इस देश का सम्बंध भारत वर्ष से काफी पुराना हैं। श्री राम चन्द्र जी सीता की खोज में लंका नरेश रावण से युद्ध किया था।
यह देश रावण की नगरी से सुविख्यात थी, चूंकि राम का जन्म त्रेतायुग में हुआ था तो यह देश भी इतना ही पुराना माना जाता हैं।
हिन्दू धर्म के अलावा यह देश बौद्धिस्ट देश में भी शामिल हैं क्योंकि बौद्ध धर्म के प्रचार- प्रसार के लिए सम्राट अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को भेजा था।
कुल मिला कर यह देश सैलानियों के लिए बहुत ही एडवेंचर वाला देश हो जाता हैं। तो घूमने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं।
वियतनाम करेंसी तो इंडियन रुपया
कम बजट हो, तो निराश मत हो मेरे भाई विदेश घूमने के लिए वियतनाम सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प हैं क्योंकि इंडियन 1 रुपया लगभग 314 वियतनामी रुपये (डांग) के बराबर हैं। हैं न बेहतरीन विकल्प तो जाइये अपना टूर प्लान कर के वियतनाम घूम कर आईये।
यह एशिया महाद्वीप में सुंदर देशों में शुमार हैं। अगर खूबसूरती का पर्याय वियतनाम को कहे तो गलत नही होगा। यह देश अपनी सांस्कृतिक सभ्यता में भारत देश के करीबी देशों में से एक हैं।
इंडोनेशिया करेंसी वस इंडियन रुपया
इंडोनेशिया करेंसी वस इंडियन रुपया की बात करें भारत का 1 रुपया, लगभग 194 इंडोनेशियाई रुपये के बराबर हैं। तो बिंदास हो कर इंडोनेशिया में घूमिये और नई- नई जगहों को एक्सप्लोर करिये।
भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर से लगा इंडोनेशिया देश हैं। यह वही जगह हैं जहाँ रामायण का मंचन हमेशा अर्थात रामलीला वर्ष भर चलता रहता हैं।
नेचर के दीवाने इंडोनेशिया को एक बार तो कम से कम जरूर कवर करना चाहते हैं।
कम्बोडिया की मुद्रा
यह देश प्राचीनतम हिन्दू मन्दिर जिसे विश्व का सबसे बड़ा मन्दिर समूह तथा बौद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता हैं। भारत का 1 रुपया, लगभग 55 कम्बोडियाई मुद्रा के बराबर हैं।
हैं न कमाल की बात, कि घूमने के साथ दर्शन भी करिये और भारतीय संस्कृति तथा बौद्ध दर्शन को और करीब से जानने को मिलेगा।
ज़िम्बाब्वे मुद्राएं भारतीय रुपया
अगर ज़िम्बाब्वे की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो यहाँ की सैर करनी पड़ेगी। भारत का 1 रुपया, लगभग 4 से 5 ज़िम्बाब्वे डॉलर के बराबर हैं,
तो घूमिये यहाँ एक से बढ़ कर एक प्राकृतिक नज़ारों को अपने कैमरे में कैद करने का मौका मिलेगा। जंगल सफारी तो यहाँ की शान हैं इसे देखने का मौका तो शायद ही कोई अपने हाथ से जाने दे।
हंगरी करेंसी रेट इन इंडिया
भारत का 1 रुपया, लगभग 4 हंगरी मुद्रा के बराबर हैं। यहाँ भी आपको सैर करने के कई दिलचस्प विकल्प मौजूद हैं, बस देरी हैं तो आपके वहाँ पहुँचने की तो कब जा रहे हैं हंगरी देश की सैर पर हमें कमेंट्स कर बताइयेगा।
पराग्वे
भारत का 1 रुपया, लगभग 92 पराग्वे मुद्रा के बराबर हैं, हैं दिलचस्प बात की आप का अगर कम बजट हो तो भी विदेश की सैर बेफिक्र हो कर घूम सकते हैं,
ख़ास तौर से यह कि जब भी आप कुछ नया देखना चाहे, मेरे कहने का अर्थ साफ हैं कि नेचर और एडवेंचर के शौकीन हो तब।
कुल मिलाकर आज का मेरा लेख केवल इस जानकारी पर था कि यदि आप भारत में घूमने के साथ ही विदेश का सैर करने के शौकीन हो और बजट कम हो तब भी आप इन प्रसिद्ध पर्यटन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण देशों की भी यात्रा कर सकते हैं।
Note- विदेश घूमने के लिये आपको पासपोर्ट की और वीसा या ऑन एराइवल वीसा ( घूमने और पर्यटन के लिए कुछ लिमिट दिन के लिये जारी किया जाता हैं) की जरूरत पड़ेगी, तो टूर प्लान करते समय इसका ख़ास ध्यान रखना होगा।
यात्रा का अनुभव साझा करें