आज मन में एकाएक ख्याल आया कि क्यों न दक्षिण भारत की सैर पर निकला जाये तो अपने सोलो यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ने और खूबसूरत पल को अपने कैमरे में समेटने निकल पड़ा साउथ इंडिया के फेमस हिल स्टेशन कोडाइकनाल को।
अब मूड बन गया तो मैंने तुरन्त अपने नेटिव प्लेस वाराणसी से कोडाइकनाल के लिए ट्रेन की सुविधा देखी और इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर मैं निकल पड़ा. लेकिन आप वहां जाये इससे पहले आपको वहां के बारे में कुछ जानकारी दे दूँ. जिससे आपकी यात्रा और मजेदार और यादगार बने.
कोडाइकनाल कहाँ स्थित हैं?
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में डिंडीगुल जिले में पलनी पहाड़ी के पश्चमी क्षेत्र पर आधार तल से लगभग 2227 मीटर की ऊँचाई पर स्थित बहुत प्यार और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक हिल स्टेशन हैं। इसके साथ ही यह प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता हैं।
जिसे हिल स्टेशनों का राजकुमार या पहाड़ियों की राजकुमारी भी कहा जाता हैं, ऐसा इसलिये कहते हैं कि इस हिल स्टेशन पर अन्य हिल स्टेशनों की तरह की अपेक्षा बहुत आसानी और हर मौसम में घूमने जाया जा सकता हैं।
कोडाइकनाल कब घूमने जाये?
कोडाइकनाल एक ऐसा हिल स्टेशन हैं, जहाँ वर्ष भर यानी किसी भी मौसम और किसी भी महीने में जाया जा सकता हैं। यहाँ पर गर्मी में तापमान अधिकतम 34℃ तक जबकि सर्दियों में न्यूनतम 10℃ तक रहता हैं।

आप बारिश के मौसम में आते हैं तो घूमने का आनंद दुगुना हो जाता हैं। यहाँ के तापमान को देखते हुए सैलानियों और विदेशी पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा यह हिल स्टेशन घुमा जाता हैं।
घूमने का बजट प्लान कितना होना चाहिए?
यह स्थल न तो बहुत महँगा हिल स्टेशन हैं और नही बहुत सस्ता हैं, कुल मिलाकर औसतन खर्च वाला यह जगह आपको बहुत ही पसंद आयेगा यहाँ पर नेचुरल ब्यूटी को पसंद करने वाले ज्यादा घूमने आते हैं।
इसके साथ ही साथ कुछ फन एक्टिविटी स्पोर्ट्स भी यहाँ मिल जाएगा करने को। यदि मैं केवल 2 Nights और 3 Days का प्लान बनाऊँ तो एक व्यक्ति का 6000 से 7000 रुपया खर्च आएगा।
यदि दो लोग होंगे तो थोड़ा सा ख़र्च कम पड़ेगा प्रति व्यक्ति, जो 5000 के आसपास बनेगा प्रति व्यक्ति।
ध्यान दे कि इस खर्च में कोडाइकनाल पहुँचने और वहाँ से वापसी का खर्च नही शामिल हैं क्योंकि आप अपनी यात्रा अपनी सुविधा, समय और बजट को ध्यान में रख कर करते हैं।
इसलिये मैं कभी भी टूर प्लान या बजट में यात्रा के खर्च को शामिल नही करता हूँ।
कैसे पहुँचे?
यह एक ऐसा हिल स्टेशन हैं जहाँ पर आप डायरेक्ट पहुँचना हो तो निजी साधन या टैक्सी बुक करके या फिर बस की सुविधा से जा सकते हैं।
तमिलनाडु और आसपास के सभी राज्यों से सरकारी और प्राइवेट बस की सुविधा मौजूद हैं।
यदि बात ट्रेन की करें तो नजदीकी रेलवे स्टेशन कोडाइकनाल रोड रेलवे स्टेशन हैं, जो इस हिल स्टेशन से केवल 95 से 100 Km की दूरी पर हैं।
और यदि आप हवाई जहाज से यात्रा करना चाहते है तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मदुरै हैं, जो कोडाइकनाल से मात्र 120 से 125 Km की दूरी पर स्थित हैं।
आप इन दोनों जगहों पर आ कर टैक्सी या बस के माध्यम से आसानी से कोडाइकनाल पहुँच सकते हैं।
कोडाइकनाल में रुकने और खाने की इंतजाम
जब आप कोडाइकनाल पहुँचते हैं तो यहाँ पर मेरी राय माने तो आप अपना होटल या तो कोडाइकनाल के बस स्टैंड के पास या लेक के समीप आप होटल ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन जाकर बुक कर सकते हैं।
यहाँ पर आपको होटल बजट वाले 800 रुपये से 8000 रूपए तक के महँगे होटल मिलेंगे। इसके अलावा आपको यहाँ पर सोलो यात्रा करने वालों के लिए होस्टल ,डोरमेट्री, होम स्टे या फिर पेइंग गेस्ट जैसी सुविधा भी मिल जायेगी।
नाश्ता, लंच और डिनर के लिए आपको यहाँ बहुत सोचने की जरूरत नही है आपको यहाँ पर Veg और Non- Veg दोनों प्रकार की रेस्टोरेंट देखने को मिलेगा।
मेरी राय में आप यहाँ पर साउथ इंडियन थाली (150 से 200 रुपये तक) और दक्षिण भारतीय व्यंजन जैसे डोसा, इडली सांभर, सांभर बड़ा के साथ उत्तपम का टेस्ट लेना न भूले।
जगह- जगह पर स्ट्रीट फूड के जरिये कम खर्च में चाय और कॉफ़ी के साथ कई डेलिशियस फ़ूड को एन्जॉय कर सकते हैं।
घूमने वाली जगह
कोडाइकनाल व उसके आस पास घुमने का बहुत सा विकल्प मिलेगा. यहाँ मानव निर्मित (कृतिम) व प्राकृतिक स्थान हैं जहाँ आपको जाकर मजा आ जायेगा इसके अलावा कुछ धार्मिक स्थान भी देखने को मिलेगा. नीचे उनकी चर्चा किया गया है.
कोडाइकनाल झील
परिवार और मित्रों की पहली पसंद यह एक कृत्रिम झील है, जहाँ पर नौका विहार की सुविधा उपलब्ध हैं। बहुत ही शांत वातावरण और पहाड़ों से घिरे हुए इस स्थान को देखने में ही अलग अनुभूति होती हैं।
नौका विहार का समय सुबह 9 बजे के बाद और शाम 5 बजे तक का है। इस एक्टिविटी के लिए प्रति व्यक्ति 40 से 50 रुपया दिया जाता हैं वह भी 3 से 4 घण्टे के लिए।
वत्ताकनाल झरना
यह एक सीढ़ीनुमा झरना हैं, जो हमारे वाराणसी के नजदीक राजदरी-देवदरी वॉटरफॉल की याद दिला देता हैं। आप यहाँ गाइड के साथ आसानी से पहुँच सकते हैं।
जंगल मे थोड़ी देर चट्टानों और उबड़ खाबड़ रास्तों पर हाईकिंग करने के बाद इस झरने पर पहुँच कर प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। आप यहाँ कुछ देर रुक कर या ठंडे पानी मे घण्टो पैर डाल कर बैठ कर अपनी आगे की ट्रैकिंग शुरू कर सकते हैं।
टेलिस्कोप हाउस
यहाँ पर इस तरह के दो हाउस बनाये गए हैं, जिससे पूरे शहर के साथ घाटी और आसपास के सुंदर नजारों बहुत नजदीक तथा आसानी से देखा जा सकता हैं।
बियर शोला वाटरफॉल
कोडाइकनाल लेक से मात्र वाकिंग डिस्टेंस पर यह खूबसूरत वाटरफॉल हैं यहाँ पहुँचने का एक मात्र विकल्प हाईकिंग और ट्रैकिंग हैं क्योंकि रास्ता काफी उबड़ खाबड़ हैं।
यहाँ आपको भालू मिलेंगे इसी के लिए इसका नाम भालू शोला झरना रखा गया हैं। यदि आप यहाँ घूमने आए और झरना के साथ भालू देखना चाहते हो तो इसे जरूर विजिट करें।
ब्रायंट पार्क
यह एक वनस्पति पार्क हैं यदि आप बागवानी और पौधों के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बनी हैं क्योंकि यहाँ पर आपको हज़ारों की संख्या में फूल के पौधे और पेड़ मिलेंगे जिसे देख कर आपका मन भावविभोर हो जाएगा।
रंग बिरंगे फूलों को देख कर आपका मन बिना फ़ोटो क्लिक किये नही रह पाएगा। मई में यहां एक फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन होता हैं।
पेरुमल पीक
कोडाइकनाल से मात्र 20 Km की दूरी पर स्थित पेरुमल पीक इस क्षेत्र का सबसे ऊँचा चोटी हैं जो ट्रैकिंग करने वालो के लिए पसंदीदा जगहों में से एक हैं।
कुरंजी अन्दावर मन्दिर
इस शहर का बहुत प्रसिद्ध मंदिर हैं जो देवता मुरुगन को समर्पित हैं। तमिल क्षेत्र में मुरुगन देवता का बहुत मान हैं।
इस मंदिर का नाम भी तमिल भाषा पर हैं यानी इस मंदिर को हिंदी में पहाड़ों के देवता कह कर सम्बोधित किया जा सकता हैं। यह स्थान भी कोडाइकनाल झील से मात्र 3 से 4 Km की दूरी पर हैं।
पुम्बराई गांव
यदि आप थोड़ा सा कोडाइकनाल से हट कर किसी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता पूर्ण शांत वातावरण वाले जगह पर जाना चाहते हो तो यह गांव आपका बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता हैं।
खूबसूरत सीढ़ीनुमा ढलान पर बसे गांव और खेत किसी सीनरी से कम नही हैं। इस गांव की मुख्य आजीविका लहसुन की खेती हैं और इसके साथ पर्यटन हैं। आप यहाँ जरूर घूमने जाये।
आशा करता हूँ कि आपको आज का लेख बहुत पसंद आया होगा वैसे क्या आप इस हिल स्टेशन पर गये हैं? यदि गये हैं तो हमें कमेंट्स करके अपना अनुभव जरूर से साझा करें।
यदि नही गये हो तो मेरे लेख को पढ़ कर आप एक बार जरूर यहाँ विजिट करने जाये या फैमिली टूर प्लान करें और कोडाइकनाल घूम कर आये।
धन्यवाद।
यात्रा का अनुभव साझा करें